कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना क्षेत्र के कूरा गांव के समीप गुरुवार शाम बेकाबू ऑटो की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए। गंभीर रूप से घायल अधेड़ की देर रात एसआरएन प्रयागराज में मौत हो गई। निजी अस्पताल में भर्ती उसके बेटे की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। सरायअकिल के पुरखास निवासी 55 वर्षीय एजाज अहमद किसानी करते थे। इन दिनों उनकी तबीयत खराब चल रही थी। गुरुवार की शाम वह बेटे सोनू के साथ बाइक से बेनीराम कटरा स्थित निजी अस्पताल दवा कराने जा रहे थे। कूरा गांव के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से घायलों को मेड...