श्रावस्ती, फरवरी 15 -- श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के मेड़किया गांव निवासी ई-रिक्शा चालक शिव कुमार (35) पुत्र राम फकीरे रविवार को श्रद्धालुओं को लेकर विभूतिनाथ मंदिर गया था। जलाभिषेक के बाद वह श्रद्धालुओं को लेकर वापस घर आ रहा था। कैथौली गांव के पास पहुंचते ही इ-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में श्रद्धालु तो बाल बाल बच गए लेकिन चालक शिव कुमार घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी सिरसिया में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...