बुलंदशहर, फरवरी 24 -- नगर क्षेत्र में एक अनियंत्रित ई-रिक्शा चालक ने सड़क किनारे अपनी एक वर्षीय बेटी के साथ खड़े युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का विरोध करने पर आरोपी चालक धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में मोहल्ला ईटारोड़ी निवासी पीड़ित गौरव कुमार पुत्र स्व. महेंद्र पाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह रविवार शाम अपनी एक साल की बेटी को लेकर मस्जिद अमीर हमजा के पास सड़क किनारे खड़े थे। आरोप है कि उसी दौरान साठा देवी मंदिर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने गौरव और उनकी बेटी को टक्कर मार दी। टक्कर से पीड़ित गौरव और उनकी मासूम बेटी सड़क पर गिर पड़े। गौरव के सिर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। भीड़ ने आरोपी चालक को पकड़ने का...