उन्नाव, फरवरी 17 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र में हरदोई मार्ग स्थित नसिरापुर गांव के निकट मंगलवार सुबह गंजमुरादाबाद की ओर जा रहा तेज रफ्तार ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी सुधा (40) पत्नी राजकुमार व सोनकली (40) पत्नी रामविलास, नौनिहालगंज मोहल्ला निवासी राहुल (25) पुत्र राम किशोर तथा कस्बा टोला मोहल्ला निवासी शम्मो (40) पत्नी अनीस, गुड़िया (50) पत्नी राजू और पटेल नगर मोहल्ला निवासी पिंकी (35) पत्नी अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन आनन-फानन घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.