पटना, नवम्बर 4 -- दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार मोकामा के जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को बेऊर जेल में सामान्य कैदी के रूप में रखा गया है। जेल अधिकारियों के मुताबिक उच्च श्रेणी के कैदी नहीं होने के कारण उन्हें जेल में कोई विशेष सुविधा नहीं दी जा रही है। सेवादार भी मुहैया नहीं कराया गया है। तारतर गांव में दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और उनके दो समर्थकों को शनिवार की रात गिरफ्तार किया था। रविवार को उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया। जेल में अनंत सिंह और उनके दो समर्थक मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को विशेष सुरक्षा वार्ड में रखा गया है। रविवार को जेल में उनकी पहली रात थी। खाना खाने के बाद वह सामान्य रूप से सोये। जेल सूत्रों के मुताबिक सोमवार सुबह उनकी मेडिकल जांच कराई गई। ब्लड प्रेशर और शुगर सहित अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.