जमशेदपुर, जनवरी 14 -- जमशेदपुर। टेल्को थाना अंतर्गत नीलडीह के जंगल में पिछले दिनों सोहेल की हत्या में शामिल विनीत को पुलिस ने 48 घंटे के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में विनीत ने पुलिस को बताया कि घटना से कुछ दिन पूर्व सोहेल ने उसे और ऋषि को जुगसलाई बुलाया था। वहां सोहेल ने मारपीट करते हुए अपमानित किया था। इसी का बदला लेने के लिए ऋषि और साथियों के साथ मिलकर सोहेल की हत्या की साजिश रची। सोहेल को नशा करने के लिए बुलाया था, पर सोहेल अपने साथ अपने एक साथी को भी ले आया। सभी नीलडीह के जंगल में गए, जहां नशा किया। इसके बाद सोहेल की हत्या कर दी। इधर, पुलिस ने विनीत की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से ही घटना में प्रयुक्त चापड़ को बरामद कर लिया। मंगलवार को विनीत की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.