नई दिल्ली, जनवरी 1 -- राजधानी लखनऊ में हजरतगंज चौराहे पर नए साल के जश्न के दौरान बुधवार रात नशे में धुत कार सवार बेअंदाज दरोगा सौम्य जायसवाल ने ट्रैफिक दरोगा को कुचलने का प्रयास किया। जब ट्रैफिक दरोगा ने कार का पीछा किया तो उसने कई पुलिस कर्मियों को टक्कर मारने की कोशिश की। कार से निकलते ही नशे में धुत दरोगा ने डीसीपी अपराध से भी अभद्रता की। बवाल बढ़ता देख उसे तत्काल कोतवाली ले जाया गया। चालान किया गया। निलंबन के लिए बाराबंकी पुलिस को पत्र लिखा। नए साल के जश्न के दौरान बुधवार देर रात करीब करीब एक बजे हजरतगंज चौराहे पर यातातात का दबाव था। ट्रैफिक कंट्रोल रूम के दरोगा आशुतोष त्रिपाठी ट्रैफिक संचालन कर रहे थे। इस बीच रोवर्स की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार सवार को दरोगा आशुतोष त्रिपाठी ने रोकने का प्रयास किया। कार में बाराबंकी पुलिस लाइन का दरो...