आरा, दिसम्बर 17 -- - बिल जमा नहीं करने पर खर्च राशि की वसूली वेतन से की जायेगी -स्पष्टीकरण के साथ ही 38 हेडमास्टरों का वेतन को किया गया है स्थगित आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेंच-डेस्क का डीसी बिल जमा नहीं करने वाले जिले के विभिन्न प्रखंडों के 38 स्कूलों के हेडमास्टरों से डीईओ मानवेंद्र कुमार राय ने स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही संबंधित स्कूल के प्रधान को निर्देश दिया है कि बेंच-डेस्क मूल बिल व जरूरी रेकर्ड कार्यालय में उपस्थित होकर अपने स्पष्टीकरण के साथ जमा करें। बिल जमा नहीं करने की स्थिति में अनुशासनिक कार्रवाई के तहत खर्च राशि की वसूली वेतन मद से करने की बात कही गयी है। साथ ही 38 स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन स्थगित कर दिया गया है। मालूम हो कि बीते अगस्त माह में ही बेंच-डेस्क का अधूरा बिल व अन्य रेकर्ड जमा करने वाले 25 स्कूलों व मूल ब...