गिरडीह, जनवरी 20 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो पंचायत के एक गांव से नौवीं कक्षा की एक छात्रा के गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों द्वारा छात्रा की काफी खोजबीन की गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला तब परिजनों ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है। थाना में दिए गए आवेदन में परिजनों द्वारा हरिला पंचायत के एक युवक द्वारा बहला फुसलाकर गलत नियत से छात्रा को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जाता है कि 18 जनवरी की सुबह छात्रा घर से निकली थी और काफी देर बाद भी वह घर वापस नहीं लौटी। तब परिजनों ने इसकी खोजबीन की लेकिन छात्रा का पता नहीं चला। हालांकि परिजनों द्वारा बताए गए पता पर पुलिस ने छात्रा की सकुशल बरामदगी के ...