गिरडीह, मार्च 19 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रही चौथी क्लास की छात्रा के साथ अमानवीय कुकृत्य करने वाले सहायक (पारा) शिक्षक के विरूद्ध ग्रामीणों ने बुधवार सुबह स्कूल में जाकर जमकर हंगामा किया। इस घटना से आक्रोशित महिला पुरुषों ने शिक्षक के साथ धक्का मुक्की भी कर दी। सूचना मिलने पर बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सहायक शिक्षक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गए। इस सिलसिले में छात्रा के परिजन द्वारा थाना में दिए गए आवेदन के आधार पर कांड संख्या 43/205 के तहत केस दर्ज कर सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर गिरिडीह जेल भेज दिया गया। जबकि छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया है। यह मामला बेंगाबाद थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा हुआ है। बताया गया कि मंगलवार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.