गिरडीह, नवम्बर 18 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद के सुनील कुमार घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो को बदमाशों ने सोमवार देर रात चोरी कर ली। घरवालों को सुबह में इसकी जानकारी हुई। चोरी गए स्कॉर्पियो की लोगों ने काफी खोज की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। तब सुनिल कुमार की पत्नी रीना देवी ने बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। भुक्तभोगी सुनिल कुमार की पत्नी रीना देवी व उनके पुत्र संदीप कुमार ने कहा कि लंबे समय से जे एच 10 बी के 0365 नंबर की सादा रंग की स्कॉर्पियो को घर के मुख्य दरवाजे पर पर्दा डालकर रख हुए थे। घटना की रात भी तिरपाल से बनाये गए गैराज में स्कॉर्पियो खड़ी थी। घर परिवार के लोग खाना खाकर सो गए। सुबह लगभग 06 बजे लोगों की नींद खुली। घर के दरवाजे पर रखी स्कॉर्पियो गायब थी।...