गिरडीह, मार्च 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड परिसर में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय झारखंड गृह रक्षा वाहिनी संघ ने अपनी मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया और और मांग पूरी नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन करने का ऐलान किया है। प्रदर्शन के बाद संघ द्वारा आयोजित बैठक के मौके पर अपनी मांग को जोरदार ढंग से उठाया गया। संघ का कहना है कि समय रहते गृह रक्षकों को सेवानिवृत कर कार्य से मुक्त कर दिया गया है। जिससे गृह रक्षकों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई, शादी विवाह से लेकर बीमारी इलाज कराने में आफत आ गई है। संघ ने संबंधित विभाग से सेवा विस्तार करने का आग्रह किया है। झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक को सौंपा पत्र : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी संघ ने इस सिलसिले में झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक सह महासमादे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.