गिरडीह, मार्च 8 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद व आसपास के क्षेत्र में प्रशासनिक स्तर पर आधार कार्ड पंजीकरण के लिए सेंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। सेंटर के अभाव में लोग परेशान हैं। मेरा आधार मेरी पहचान में त्रुटि को दूर कराने के लिए महिला पुरूष प्रतिदिन प्रखंड सह अंचल कार्यालय, प्रज्ञा केंद्र, बीआरसी कार्यालय, बैंक शाखा और डाकघर का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन बेंगाबाद में आधार पंजीयन की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। बताया जाता है कि इसके पूर्व में बीआरसी कार्यालय, डाकघर और बैंक शाखा, प्रजा केंद्र को अधिकृत किया गया था, लेकिन सेंटर निबंधन की अवधि समाप्त हो जाने के कारण आधार पंजीयन सेंटर बंद पड़ गया है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वर्तमान समय में आधार लिंक के बगैर बैंकिंग प्रतिष्ठान से लेकर प्रमाण पत्र त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.