गिरडीह, नवम्बर 14 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम ने गुरूवार को बेंगाबाद महिला कॉलेज निर्माण का जायजा लिया। कहा कि प्राक्कलन के अनुसार सही से निर्माण कार्य होना चाहिए। पूर्व जिप सदस्य एवं ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला संयोजक राजेश यादव इसक अगुवाई कर रहे थे। उन्होंने कार्य स्थल पर मौजूद साइट इंचार्ज से निर्माण कार्य के बारे में जानकारी ली। कहा कि निर्माण स्थल पर आवश्यक बोर्ड नहीं लगे होने को लेकर भी पूछताछ की, वहीं काम कर रहे मजदूरों से भी उनको दी जा रही मजदूरी को लेकर पूछताछ की गई। भवन निर्माण कार्य में लगे अधिकांश मजदूर आदिवासी थे, जिनमें से महिला मजदूरों ने प्रतिदिन 300 तथा पुरुषों ने 350 मजदूरी दिए जाने की बात कही। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी संगठन से अपनी फरियाद किया। कहा कि, कॉलेज का निर्माण अंचल द्वारा चिन्हित जमीन...