गिरडीह, जून 25 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में अषाढ़ी पूजा की धूम मची है। वार्षिक पुजनोत्सव को लेकर ग्रामीण भक्तिभाव में डूबे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, मानजोरी, चक्रदहा, बहादुरपुर, बदवारा पंचायत के बरमनबहियार पिपरीटांड़ हरिला पंचायत के खुरचुट्टा, सिकदारडीह, गोबरीडीह, नईटांड़ व बेंगाबाद सहित कई अन्य जगहों पर श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आषाढ़ी वार्षिक पुजनोत्सव मनाया गया। गांव के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमडने लगी थी। आषाढ़ी पूजा के मौके पर अधिकांश जगहों पर बकरे की बलि देने की भी परंपरा रही है। चक्रदहा में सर्वाधिक ढाई सौ के आस पास बकरे की बलि दी गई। मान्यता रही है कि खेती कार्य में उतरने के पहले गांवों में कुल देवी मां की श्रद्धा और भक्ति भाव के सा...