गिरडीह, जून 22 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। हजारीबाग के कोर्रा में ड्यूटी कर रहे बेंगाबाद फिटकोरिया के रहनेवाले झारखंड पुलिस जवान 55 वर्षीय नंदकिशोर ठाकुर की शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की रात वे बाइक से पैंथर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि सूचना मिलने पर अन्य पुलिस जवान उसे इलाज के लिए एक अस्पताल ले गये। चिकित्सीय जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हजारीबाग में पुलिस जवान की सड़क हादसे में हुई मौत की घटना से उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं उनके पैतृक गांव सहित आसपास के क्षेत्रों मे मातम पसरा हुआ है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग हजारीबाग पहुंचे। बताया जाता है कि पुलिस जवान के साथ उनकी पत्नी व उनका छोटा पुत्र हजारीब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.