गिरडीह, दिसम्बर 5 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में वाहनों के पार्किंग की सुविधा नहीं है। पार्किंग के अभाव में बाहर खड़े वाहनों पर उच्चकों की गिद्धदृष्टि लगी रहती है। कई बार प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सामने से दो पहिया वाहनों की चोरी भी हो चुकी है। चोरी किए गए वाहनों का कोई सुराग तक नहीं मिला है। वाहन चोरी होने के भय से अधिकांश स्टाफ अपने वाहनों को कार्यालय के बाहर में नहीं रखते हैं। सुरक्षा के लिए प्रखंड सह अंचल कर्मी अपने वाहनों को दफ्तर के आसपास ही रखते हैं। जिससे प्रखंड सह अंचल कार्यालय ने वाहन पार्किंग का रूप ले लिया है। बरामदे पर चारों तरफ दर्जनों वाहनों की भरमार रहती है। जिससे कार्यालय का बरामदा दो पहिया स्टैंड से कम प्रतीत नहीं होता है। बरामदे में वाहनों के पार्किंग करने से आम आवाम को भी दफ्तर आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.