गिरडीह, फरवरी 4 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता द्वारा रिश्वतखोरी के विरुद्ध छापामारी के बाद से बेंगाबाद के तहसील कचहरी में ताला लटका हुआ है। एंटी क्रप्शन कार्रवाई के बाद से राजस्व कर्मचारी अपनी जगह बदल दिया है। राजस्व कर्मचारी जहां तहां अपना रैन बसेरा डालकर विभागीय कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। लेकिन बगैर लिए शायद ही उनके द्वारा कोई काम किया जा रहा है। यह बातें यहां चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि रिश्वतखोरी के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक दस्ता द्वारा 18 दिसंबर को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में स्थित तहसील कचहरी में पांच हजार रुपए रिश्वत लेते अंचल निरीक्षक व उनके सहयोगी रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। एंटी क्रप्शन की कार्रवाई के बाद से मानो तहसील कचहरी सील पड़ी हुई है। तहसील कचहरी के मुख्य दरवाजे पर लगभग सवा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.