सहरसा, फरवरी 17 -- सहरसा, नगर संवाददाता।सहरसा पुलिस ने सुरसर नदी घाट सिर कटा हत्याकांड मामले का सफल उद्भेदन कर लिया है।अनुसंधान के क्रम में यह खुलासा हुआ की मृतक का पिछले लगभग चार वर्षों से एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग था।जिस संबंध को लेकर युवती के परिजन नाखुश थे।इसी क्रम में पूर्व से नियोजित साजिश के तहत मृतक जो की बंगलुरू में प्राईवेट कंपनी में मजदुर सप्लाई का काम करते थे उसे उसकी प्रेमिका से शादी कराने का झांसा देकर सहरसा बुलाया गया।मृतक 11 फरवरी को संध्या लगभग 4:30 बजे सहरसा पहुंचा।इस बात की सूचना मृतक के परिजन को नहीं थी।इसके बाद उसे शादी का प्रलोभन देकर प्रेमिका के भाई एवं उसके सहयोगियों द्वारा सहरसा स्टेशन से सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र की ओर ले जाया गया। जहां सुनियोजित तरीके से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।हत्याकांड का खुलासा करते...