हजारीबाग, फरवरी 12 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड के सारुकुदर पंचायत के फाराचांच निवासी प्रकाश सिंह (30) पिता देवनाथ सिंह की मौत कर्नाटक के बेंगलुरु में हो गई। उनका पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि प्रकाश सिंह घर-परिवार की खराब माली हालात को देखते हुए कमाने के लिए बेंगलुरु चले गए थे। वे वहां फर्नीचर के काम से जुड़े थे। बीते शनिवार को अचानक पेट दर्द से बेहाल हो गए। उनके साथ काम करने वाले मित्र व भाईयों उन्हें ने इलाज के लिए स्थानीय एक अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। सामाजिक कार्यकर्ता नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.