नई दिल्ली, जून 23 -- बेंगलुरु के पास रेणुका येल्लम्मा लेआउट में एक महिला के साथ दिनदहाड़े छेड़छाड़, मारपीट और गाली-गलौज की घटना सामने आई है। यह शर्मनाक घटना रविवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है, जब महिला किराने का सामान लेने घर से बाहर निकली थी। पुलिस ने आरोपी और पीड़ित दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर लिया है, लेकिन हैरानी की बात है कि मनचलों से महिला को बचाने वाला पीड़िता के दोस्त को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी फरार है।CCTV में कैद हुई पूरी घटना सामने आए CCTV फुटेज में देखा गया कि कुछ युवक महिला का रास्ता रोकते हैं। महिला से जबरन बातचीत करने और छूने की कोशिश करते हैं। महिला के विरोध करने पर एक युवक उसे थप्पड़ मारता है। इसके बाद समूह में मौजूद लोग महिला के साथ हाथापाई करते हैं।स्थानीय लोगों और दोस्त ने बचाया घटना के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.