नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- कर्नाटक में बीते 11 अप्रैल को बुर्का पहनी एक युवती और उसके हिन्दू दोस्त को परेशान किए जाने का मामला सामने आने के बाद अब बेंगलुरु से एक और ऐसा ही मामला सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बेंगलुरु का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक मुस्लिम लड़की और एक हिंदू लड़के के साथ बदतमीजी करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं वह वीडियो में जोड़े का वीडियो बनाते हुए और उनके एक साथ होने पर भी सवाल उठाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह शख्स लड़की से बुर्का उतारने के लिए कहता है। शख्स इसे मुस्लिमों का कपड़ा बताता है और बार-बार उसका नाम पूछ कर उसे परेशान करता है। वह लड़के से भी पूछता है कि वह एक मुस्लिम लड़की को कैसे डेट कर सकता है। इस दौरान लड़की कई बार उससे विनती करती है कि वह उन लोगों को छोड़ दें लेकिन शख्स ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.