रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहने वाले कृष्णा कुमार लाल के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी समेत सवा लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली। इस संबंध में कृष्णा कुमार लाल ने अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कृष्णा कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी के साथ 23 मई को बेंगलुरु गए थे। तीन जून को उन्हें पता चला कि उनके घर में चोरी हुई है। इसके बाद वह अपने एक रिश्तेदार को घर भेजे। उसने बताया कि सामान बिखरा पड़ा है और कई चीजें गायब हैं। इसके बाद वह रांची पहुंचे। अलमीरा खोलने पर उसमें रखे 60 हजार नगदी और 60 हजार के जेवरात गायब हैं। इधर, पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.