पूर्णिया, मार्च 17 -- बनमनखी संवाद सूत्र। बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर दो निवासी राकेश शर्मा पिता धीना शर्मा की कर्नाटक प्रांत के बेंगलुरू अंतर्गत कृष्णा राजपुरम में एक गहरे तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक राकेश शर्मा बेंगलुरु में रहकर मजदूरी करते थे। शुक्रवार को तालाब में डूबने के बाद काफी खोजबीन की गई। शव बरामद नहीं हो सका। पुनः शनिवार को कर्नाटक की एनडीआरएफ की टीम ने बोट व गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद तालाब से शव बरामद किया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक राकेश शर्मा के परिजनों ने बताया कि बेंगलुरू से शव लाने के लिए आर्थिक खर्च वहन नहीं कर पाने के कारण मृतक राकेश शर्मा की अंत्येष्टि बंगलौर में ही करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.