छपरा, जनवरी 9 -- मांझी/ दाउदपुर। मांझी थाना क्षेत्र के गुर्दाहां खुर्द गांव के पांच युवक शुक्रवार की सुबह बेंगलुरु में गैस रिसाव से घर में आग लगने से झुलस गए। दो की स्थिति गम्भीर है। पांचों झुलसे युवकों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। झुलसने वालों में गुर्दाहां खुर्द गांव निवासी भरदुल खान का पुत्र बिट्टू खान,खलील मियां का पुत्र अरबाज आलम, कन्हैया चौधरी का पुत्र अन्नू कुमार,महेश चौधरी का पुत्र रोहित कुमार , अरब गुलाम हुसैन का पुत्र मुजफ्फर आलम शामिल है। झुलसे सभी युवकों की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक बेंगलुरु में प्राइवेट कम्पनी में मजदूरी करते थे और एक ही कमरे में रह रहे थे। गुरुवार की रात खाना खाने के बाद सभी सो गए। ...