अयोध्या, फरवरी 24 -- अयोध्या, संवाददाता। अयोध्या धाम में रामपथ स्थित बृहस्पति कुंड का रख रखाव अब आंध्र प्रदेश से जुड़ी संस्था जीएमआर वारालक्ष्मी फाउंडेशन देखेगी। इस संबंध में नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ एवं फाउंडेशन की ओर से सीईओ अश्वनी सक्सेना ने मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। निषादराज चौराहे के निकट रामपथ पर पांच करोड़ पांच लाख रुपये की लागत से बृहस्पति कुंड को को पर्यटन विभाग ने सजाया संवारा है। यहां दक्षिण भारत से जुड़े तीन प्रतिष्ठित संतों की मूर्तियां भी लगाई गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी की मौजूदगी में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पति कुंड का उद्घाटन 08 अक्टूबर 2025 को किया था। पर्यटन विभाग ने बृहस्पति कुंड को बीते 11 नवंबर 2025 को नगर निगम को हस्तगत करा दिया है। नगर निगम अयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.