मुरादाबाद, फरवरी 23 -- बृहमाकुमारीन रामगंगा विहार टीडीआई सिटी में रविवार को शिव जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौक पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही अल्पना रितेश गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सत्य है कि आज के समय में सभी के जीवन में परेशानी है। सभी का जीवन अत्याधिक व्यस्त हो गया है। जिसे शांतिमय बनाने के लिए बृहमाकुमारीन द्वारा आत्मा परमात्मा का अध्यात्मिक ज्ञान दिया जाता है। इसके अलावा मेडीटेशन भी कराया जाता है। उन्होंने महाकुंभ के संगम का जिक्र का करते हुए कहा कि आने वाला समय संगम का है। इससे पूर्व वीके शीला दीदी ने बृहमकुमारीन बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम परमात्मा की चाह रखते है। शांति-अशांति सुख- दुख जवन में लगा रहता है। दीदी ने कहा कि कुंभ चल रहा है भारत की नहीं इसका नाम विश्व में लिया जा रहा है। कार्...