वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह के बेटे सिद्धार्थ सिंह से 11.14 लाख रुपये की ठगी में साइबर पुलिस ने नालंदा के कंप्यूटर इंजीनियर उसके भाई समेत तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एशियन पेंट्स की डीलरशिप दिलाने के नाम पर झांसा दिया था। एडीसीपी क्राइम श्रुति श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में गिरफ्तारी की जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपियों में पटना (बिहार) के बाघाटीलहा अहरणवान (बेलछी) निवासी कंप्यूटर इंजीनियर विश्वास कुमार, उसका बड़ा भाई अभिनय कुमार (वर्तमान पता बिहारशरीफ के गंगापुर) और नवादा के मुस्तफापुर निवासी सोहन कुमार (वर्तमान पता पटना के गुलजारबाद के दीपनगर रोड नंबर-5) हैं। तीनों ने बीते साल फर्जी वेबसाइट बनाकर एशियन पेंट्स की डीलरशिप के लिए विज्ञापन निकाला। वितरक बनाने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.