कानपुर, नवम्बर 30 -- बृजेंद्र स्वरूप पार्क में नगर निगम और जेसीआई द्वारा निर्मित किए गए मंगल भवन के उद्घाटन को लेकर भी रार छिड़ गई है। पहले इसके निर्माण और इससे होने वाली संभावित आय को लेकर दिशा की बैठक में सांसद ने सवाल उठाए थे, अब उद्घाटन के आयोजन पर भी विवाद शुरू हो गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री द्वारा इस मंगल भवन का उद्घाटन कराया जाना तय हुआ था। अधिकारियों ने बताया था कि उद्घाटन करने के लिए शाम को पांच बजे रक्षा मंत्री यहां जाएंगे। इसका प्रोटोकॉल भी आया। उद्घाटन के रार को तब हवा मिली जब देर रात नया प्रोटोकॉल आया। इसमें रक्षा मंत्री का मंगल भवन का उद्धाटन करने का जिक्र ही नहीं था। वहीं प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का प्रोटोकॉल नहीं बदला। इसमें उद्घाटन के लिए उनके जाने का समय शाम चार बजे का तय है। अब रक्षा मंत्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.