कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा ग्राहकों के लिए चलाई गई सफल योजना 'न्यू ईयर धमाका' के अंतर्गत कौशांबी जिले के एक भाग्यशाली विजेता को हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल प्रदान की गई। यह लकी ड्रॉ कौशांबी के ओसा स्थित रिटेल आउटलेट एम/एसआर्य किसान सेवा केंद्र पर आयोजित किया गया। योजना के तहत हुए लकी ड्रॉ में बम्बूपुर कौशांबी के निवासी बृजेंद्र सिंह को विजेता घोषित किया गया। बतौर पुरस्कार इन्होंने हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जीती। मंगलवार को विशेष समारोह में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों और रिटेल आउटलेट के स्वामी द्वारा विजेता ग्राहक को वाहन की चाबी सौंपी गई। चाबी सौंपने वाले में प्रमुख रूप से सचिन कुमार (खुदरा बिक्री प्रबंधक), गौरव कुमार (खुदरा बिक्री प्रबंधक), अजय कुमार (फील्ड ऑफिसर) एवं सौरभ केसरवानी (स्व...