महाराजगंज, फरवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सीएमओ डॉ. नवनाथ प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार गुप्ता तथा फार्मासिस्ट वेद प्रकाश अग्रहरी मौजूद नहीं मिले। अधीक्षक के बारे में बताया गया कि वे क्षेत्र भ्रमण पर गए हैं। वहीं केवल एक संविदा चिकित्सक डॉ. सुधीर पांडेय उपस्थित पाए गए। सीएमओ ने फार्मासिस्ट को अनुपस्थित मानते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने दवा वितरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, टीकाकरण कक्ष, पैथोलॉजी कक्ष सहित अन्य विभागों का निरीक्षण किया। प्रसव वार्ड में एएनएम नीतू से प्रसव संख्या की जानकारी भी प्राप्त की। सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि शासन की मंश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.