नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Top News Today: देश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का कहर जारी है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में शीतलहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर रखा है। दूसरी ओर दिल्ली दंगों के मामले में शरजील इमाम ने अदालत में उमर खालिद से किसी संबंध से इनकार किया, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों के मुद्दे पर स्पष्ट किया कि सड़कों से सभी कुत्तों को हटाने का आदेश नहीं दिया गया। वहीं, उत्तर प्रदेश में बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर भव्य जुलूस निकला, तो बिहार में ठंड से बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पटना सहित कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....उमर खालिद मेरा मेंटर नहीं; दिल्ली कोर्ट में शरजील इमाम दिल्ली दंगों के आरोपी और एक्टिविस्ट शरजील इमाम ने गुरुवार को एक अदालत में बताया कि पुलिस का यह आरोप सरासर गलत है कि उमर खालिद ...