नई दिल्ली, फरवरी 13 -- यूपी में बीते दिनों बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने जल जीवन मिशन से खराब हुई सड़कें और टंकियों में पानी न आने को लेकर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला रोक लिया था। इस पर काफी बवाल मचा था। अब जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने भी विधानसभा में जल जीवन मिशन से खराब हुई सड़कें न बनने का मुद्दा उठाया। राजा भैया ने कहा कि इसे बनवा दें। जनता बेहद परेशान है। आधे से ज्यादा पानी की टंकियां चालू नहीं हुई हैं। राजा भैया ने राज्यपाल के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखते हुए योगी सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य में संगठित अपराध को जड़ से खत्म कर दिया गया है। वहीं, आपसी रंजिश में होने वाले अपराधों में भी कड़ी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड की पात्रता को लेकर लगी शर्त में सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.