चम्पावत, जून 8 -- पर्यटन सीजन में जहां एक ओर आदि कैलाश एवं मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा रीठासाहिब जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं चम्पावत के प्रथम पर्यटन हिल स्टेशन बृजनगर-सूखीढांग श्यामलाताल में पर्यटक भयंकर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि करोड़ों रुपए की श्यामलाताल कांडा बृजनगर पंम्पिग योजना, दौगाड बृजनगर पेयजल योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत बनी सूखीढांग बृजनगर पम्पिंग योजना नाकाम साबित हो रही हैं। तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति के संयोजक पंडित शंकर जोशी और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिषद चम्पावत के जिलाध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी ने शीघ्र पेयजल लाइन दुरस्त कर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर, जल संस्थान के ईई विलाल यूनूस का कहना है कि पेयजल लाइन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.