चम्पावत, फरवरी 22 -- चम्पावत टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बृजनगर सूखीढांग क्षेत्र में 15 दिनों से जियो मोबाइल नेटवर्क ठीक से काम न करने से स्थानीय उपभोक्ताओं सहित पर्यटकों, यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। तल्ला पाल विलौन संघर्ष समिति सूखीढांग के संयोजक पंडित शंकर जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बृजनगर सूखीढांग में एक मात्र निजी कंपनी जियो का मोबाइल टावर है, जो विगत दो तीन वर्षों से संचालित है। लेकिन 15 दिनों से नेटवर्क बहुत कम आ रहे हैं। टावर के आस पास भी नेटवर्क कम आ रहे हैं। जिस कारण अनेक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। आनलाइन लेन-देन में दिक्कतें आ रही हैं, राहगीर, पर्यटकों समेत क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों मथियाबांज, बुढम, तलियाबांज, ब्रह्मपुरी पातल, अमगढी, धूरा, गजार, बयाला, खखराली, सिलाड, सूखीढांग,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.