आरा, जनवरी 6 -- शाहपुर। प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में सोमवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बृजनंदन शर्मा के निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ भोजपुर के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ओझा की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शिक्षकों ने आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। निधन पर प्रधानाध्यापक प्रभाशंकर सिंह, पंकज पाठक, सुनील तिवारी, विनय केशरी, प्रधानाध्यापक विनोद चौधरी, नारद मिश्रा, कमलेश पाल, प्रियंका कुमारी, पुष्पा कुमारी, प्रधानाध्यापक ब्रजेश तिवारी, राजेश सिंह, संतोष सिंह सहित कई प्रधानाध्यापक शिक्षक व शिक्षिकाएं प्रमुख रूप से थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...