लखनऊ, मार्च 26 -- सैरपुर की बृजधाम कॉलोनी में मंगलवार को बीकेटी विधायक योगेश शुक्ल सारिका के पति श्यामजी श्रीवास्तव से मिले। उनको आर्थिक सहायता के लिए पांच लाख रुपये का चेक दिया। इसके साथ ही परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने श्यामजी श्रीवास्तव से कहा कि सरकार हर संभव परिवार की मदद करेगी। बच्चों की पढ़ाई कराइए जहां जरूरत होगी सरकार आपके साथ है। इसके बाद विधायक ने पुलिस अधिकारियों से बात कर। मुकदमे में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल करने और आरोपित को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पैरवी के लिए कहा। विधायक ने हास्टल में रहने वाले किराएदारों के सत्यापन का सत्यापन करने के लिए कहा। थाने स्तर पर अपराधियों की निगरानी करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.