अमरोहा, जुलाई 26 -- सावन माह के तीसरे सोमवार के नजदीक आते ही बृजघाट से कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह से ही कांवड़िये जल भरकर अपनी मंजिल की तरफ लौटने लगे। केसरिया रंग में रंगे हाईवे पर बम-बम भोले के जयकारों की गूंज रही। शुक्रवार तड़के से ही बृजघाट से कांवड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। इसके चलते हाईवे पर निगरानी बढ़ा दी गई। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों के जत्थे अपनी मंजिल की ओर बढ़ते दिखे। बृजघाट गंगा से रामपुर, संभल, मुरादाबाद समेत अन्य कई स्थानों के कावंड़ियों ने कांवड़ में गंगाजल भरकर लौटना शुरू किया। कांवड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर सड़कों पर जगह-जगह पुलिस भी तैनात रही। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान के मुताबिक कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। कांवड़ यात्रा मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.