अमरोहा, नवम्बर 23 -- भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों की पंचायत शनिवार को ब्रजघाट में मुनेश्वर दास महाराज के आश्रम में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि बृजघाट टोल प्लाजा अवैध तरीके से चलाया जा रहा। इसके चलते आम आदमी से लूट के साथ-साथ ब्रजघाट में हर रोज पहुंचने वाले हजारों श्रद्धालु भी ठगे जा रहे हैं। कहा कि बृजघाट टोल परिवहन मंत्रालय के नियमों को ताक पर रखकर नियम विरुद्ध टोल वसूली कर रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, राहुल सिद्धू, रामेश्वरदास महाराज, यतेंद्र पंडित, रघुराज चौहान, महाराज प्रेमानंद, नितिन चौधरी, अरुण उपाध्याय, अर्जुन उपाध्याय, राजीव फौजी, पाटिल चौधरी, नितिन गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...