अमरोहा, फरवरी 4 -- गजरौला, संवाददाता। बृजघाट गंगा में नाव में सवार लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। भीड़ में शामिल किसी ने घटना का वीडियो बनाया तथा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना सोमवार की बताई जा रही है। अभी तक घटना की तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। बृजघाट में सोमवार को कुछ लोग स्नान के लिए पहुंचे। वहां पर नाव में बैठकर लोग गंगा में भ्रमण करने के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि वहां पर उनका आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में नाव वापस गंगाघाट पर पहुंच गई। वहां पर दोनों गुटों के बीच फिर से विवाद हो गया। जिसमें मारपीट शुरू हो गई। मारपीट बढ़ने पर लोग नाव पर चढ़कर एक दूसरे के साथ मारपीट करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घटना हापुड़ जनपद की है।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.