समस्तीपुर, जून 10 -- विभूतिपुर, नि सं। प्रखंड से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के बेलसंडीतारा घाट में स्नान करने गया एक छात्र नदी में डूबकर लापता हो गया है। एसडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल सका है। घटना सोमवार के दोपहर की बताई जाती है। नदी में लापता छात्र की पहचान सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत के शिवनाथपुर वार्ड 2 निवासी अनिल कुमार के पुत्र गौरव कुमार(17) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि गौरव बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ करीब दो बजे में स्नान करने बेलसंडी घाट गया था। नहाने के क्रम में वह गहरे पानी मे चला गया और लापता हो गया। गोताखोरों की सहायता से उसे खोजने का प्रयास किया गया पर नहीं मिला। सूचना पर प्रशासन की टीम एसडीआरएफ वहां पहुंची। बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान, सीओ रणधीर कुमार रमण, राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.