मुजफ्फरपुर, मई 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर पर निगरानी रखने के लिए जल संसाधन विभाग का बाढ़ नियंत्रण प्रभाग अब जगह-जगह मैन्युअल मीटर गेज लगाएगा। इन गेजों के लग जाने से करीब हर तीन किलोमीटर के दायरे में नदी के जलस्तर पर नजर बनाए रखने में आसानी होगी। साथ ही इससे मिले आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण कर बाढ़ से होने वाले नुकसान पर प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी। इसके लिए बूढ़ी गंडक बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, मुजफ्फरपुर ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। मीटर गेज लगाने के लिए नदी के प्रवाह का अध्ययन करने के साथ ही जगह चयन में विभागीय अधिकारी और अभियंता जुट गए हैं। प्रवाह संबंधी रिपोर्ट मिल जाने और जगह चयन पूरा करने के बाद मीटर गेज पिलर लगाने का काम शुरू किया जाएगा। गौरतलब है कि इसके पहले भी गेज पिलर लगाने का प्रस्ताव बाढ़ निय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.