लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ के कई बूथों पर प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने का इंतजाम किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि प्रदेश महामंत्री एमएलसी अनूप गुप्ता ने पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 230 पर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने हलवासिया कोर्ट, एमएलसी मुकेश शर्मा ने उत्तर विधानसभा के बूथ संख्या 268, महापौर सुषमा खर्कवाल ने कैंप कार्यालय में, पश्चिम विधानसभा में अंजनी श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 339 पर कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात सुनी। हलवासिया कोर्ट में रजनीश गुप्ता, सुधीर हलवासिया, विनोद कुमार, घनश्याम अग्रवाल, प्रवीन गर्ग, एसपी कंचन, विनायक पांडे, आनंद पांडे, अनुराग साहू आदि रहे। वहीं, सरोजनीनगर में पूर्व राज्यमंत्री वीरेन्द्र तिवारी, गजेन्द्र जोशी, उमेश तिवारी ने आयोजन में हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.