बेगुसराय, जुलाई 6 -- मंझौल। भाजपा के बूथ सशक्तीकरण अभियान के तहत जगदंबी पुस्तकालय मंझौल में चेरियाबरियारपुर दक्षिणी मंडल की विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। खेलमंत्री सुरेंद्र मेहता ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष अनमोल कुमार शरण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन व गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे किए हैं। अब समय है कि हम गांव-गांव तक पार्टी की नीति और उपलब्धियों को पहुंचाएं। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, चेरियाबरियारपुर विधानसभा प्रभारी सुनील कुमार मुन्ना, जिला महामंत्री रामप्रवेश सहनी, ओमप्रकाश राम, विभाकर सिंह, अवनीश कुमार सिंह, बौएलाल साह, सुधीर ईश्वर, घूटो सदा, दिनेश ठाकुर, मायाराम, चंदन कुमार झा, मनोज भारती आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.