औरंगाबाद, मई 26 -- देव, एक संवाददाता। भाजपा देव मंडल कार्य समिति की बैठक सोमवार को हुई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल सिंह, जिला महामंत्री सतीश कुमार सिंह और पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शामिल हुए। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, बीएलओ और पन्ना प्रमुखों के चयन, और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से पार्टी गतिविधियों के प्रचार पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में मेहनत और जनता के भरोसे पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार साहिल और अनूप मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाएंगे। बैठक में मुकेश कुमार सिंह, संतोष चौधरी, विशाल चंद्रवंशी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...