जहानाबाद, मई 9 -- मखदुमपुर ,निज संवाददाता मखदुमपुर स्थित राजद कार्यालय में सामाजिक न्याय सह परिचर्चा कार्यकर्ता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतामढ़ी के पूर्व सांसद अर्जुन राय ने कहा कि 17 महीने के कार्यकाल में तेजस्वी प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर काफी अच्छा काम किया था। उन्होंने बिहार को एक नया दिशा देने का काम किया है। उनके द्वारा कराए गए कार्यों को गांव-गांव घूम कर जनता को बताएं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का शासन पूरी तरह विफल है। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करना चाहिए। राज्य के विकास के लिए सामाजिक न्याय जरूरी है। कार्यक्रम को विधायक युसूफ सलाउद्दीन, गणेश भारती, विक्रांत यादव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राज प्रेम यादव ने किया।...