गंगापार, फरवरी 22 -- रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 131वें संस्करण का यमुनापार जिले के 1436 बूथों पर सामूहिक श्रवण किया गया। राजेश शुक्ल ने करछना क्षेत्र के लवायन कला बूथ संख्या 55 पर कार्यकर्ताओं संग कार्यक्रम सुना। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सभी बूथों पर उत्साह रहा। कार्यक्रम के बाद नव मतदाताओं के फार्म भरवाकर बीएलओ को सौंपे गए। इस अवसर पर भाजपा नेता आनन्द तिवारी, सतीश विश्वकर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, रत्नाकर सिंह पटेल, धर्मराज पाल, ऋषि मोदनवाल, सुभाष चंद्र चतुर्वेदी, मिथिलेश पांडेय, सुधाकर सिंह, ननकू केसरवानी, लाला केसरवानी व अनिल चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.