पटना, सितम्बर 27 -- विधानसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया गठबंधन ने बूथ स्तर पर समन्वय समिति बनाने का निर्णय लिया है। समिति बनाने का मूल मकसद मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद उसकी सही तरीके से जांच-पड़ताल करनी है ताकि फर्जी वोटरों को पकड़ा जा सके। शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय में इंडिया गठबंधन के 'चुनाव आयोग एवं कानून सम्बंधी उपसमिति' की बैठक में यह निर्णय लिया गया। समिति के संयोजक चितरंजन गगन की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस से संजय कुमार पांडेय, राजद से मुकुंद सिंह, प्रमोद कुमार राम व मदन शर्मा, माले से कुमार परवेज और सीपीआई से उदय प्रताप सिंह शामिल रहे। बैठक में यह भी तय हुआ कि विधानसभा स्तर पर तत्काल वार रूम की स्थापना की जाए, जिसमें इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के सदस्य रहें ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया में किसी को गड़बड़ी करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.