पीलीभीत, मई 31 -- महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने पीलीभीत पहुंचकर महिला कांग्रेस की बैठक लेकर कांग्रेस पार्टी में अधिक से अधिक संख्या में बूथ स्तर तक महिलाओं को जोड़ने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्षा भारती त्यागी ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस सरिता चौहान को नियुक्ति पत्र दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भारती त्यागी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न चरम पर है। सरकार कानून व्यवस्था की देखरेख नहीं कर पा रही है। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। इस कारण महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार को महिलाओं की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन उत्तर प्रदेश में बेटी और महिलाएं असुरक्षित हैं। आए दिन घटनाएं घटित होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान बूथ स्तर तक कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.