दरभंगा, जुलाई 5 -- केवटी। भाजपा केवटी पूर्वी मंडल वन की बूथ सशक्तीकरण एवं 11 साल को लेकर रनवे रामेश्वरनाथ धर्मशाला में स्वप्न कुमार मिश्र की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बूथ बूथ मजबूत करने व बूथ जीतो चुनाव जीतो पर चर्चा की गयी। मुख्य अतिथि प्रदेश टेक्निकल टीम से सुमित शर्मा एवं अभिज्ञान कुमार, जिला उपाध्यक्ष सह बीस सूत्री केवटी के प्रखंड अध्यक्ष श्रवण मिश्र, मंडल प्रभारी विनोदानंद झा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रूबी कुमारी, महामंत्री संतोष कुमार साहु, गणेश सहनी, विनोद यादव, रमेश लाल, पप्पू पासवान, लक्ष्मेश्वर गिरी, प्रमोद मंडल, पप्पू प्रसाद गुप्ता, अनुराग झा आदि ने अपने वक्तव्य दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...